Inspector Zende Trailer: जिम सर्भ-मनोज बाजपेयी के बीच लगी चूहे-बिल्ली की दौड़, देखें ट्रेलर

Rahul Sharma

Updated Aug 25, 2025, 13:20 IST

Inspector Zende Trailer: नेटफ्लिक्स ने अपनी नई फिल्म इंस्पेक्टर जेंडे का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें मनोज बाजपेयी पुलिस ऑफिसर के अवतार में नजर आ रहे हैं। उनकी ड्यूटी दुनिया के एक कुख्यात चोर को पकड़ने की है, जिसने हमारे देश के साथ-साथ बाकी देशों में भी आतंक मचा रखा है। फिल्म इंस्पेक्टर जेंडे का ट्रेलर भले ही चोर-पुलिस की कहानी बयां करता हो लेकिन इसमें जिस तरह से कॉमेडी का तड़का लगाया गया है, वो देखे वाली बात है। ट्रेलर में मनोज का किरदार जबरदस्त कॉमेडी करता दिखाई देता है, जिससे फिल्म को देखने की उत्सुकता बढ़ जाती है।