Ikkis Official Trailer: साहसी, प्रेरणादायक और इमोशनल

Rahul Sharma

Updated Oct 29, 2025, 18:12 IST

Ikkis Official Trailer: अमिताभ बच्चन के नवासे अगस्त्य नंदा की नई फिल्म इक्कीस का ट्रेलर दर्शकों के सामने आ गया है। फिल्म इक्कीस की कहानी एक रियल लाइफ स्टोरी से प्रेरित है। इक्कीस में अगस्त्य नंदा आर्मी की वर्दी में दिखेंगे और एक भारतीय जांबाज की कहानी दर्शकों को सुनाएंगे। फिल्म इक्कीस में अगस्त्य नंदा के साथ-साथ धर्मेंद्र और जयदीप अहलावत भी अहम किरदार में दिखाई देंगे। आपको फिल्म इक्कीस का ट्रेलर कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।