Stars Spotted: इब्राहिम अली खान ने पैप्स से छुपाया फेस, देसी लुक में नजर आईं सोहा

Abhay

Updated Sep 17, 2024, 22:01 IST

आज यानी 17 सितंबर को बॉलीवुड के कई स्टार्स स्पॉट हुए। सैफ अली खान बेटे इब्राहिम अली खान आज पैप्स से अपने फेस को छुपाते हुए नजर आए। इब्राहिम अली खान का ये अंदाज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। तो वहीं सोहा अली खान आज अपने परिवार संग देसी लुक में नजर आईं। इस दौरान सोहा अली खान ने पिंक कलर का सूट पहना हुआ था। ट्विंकल खन्ना अपनी बेटी के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। इन स्टार्स के अलावा भी कई स्टार्स आज पैप्स के कैमरे में कैद हुए।