Fighter का पहला गाना'शेर खुल गए' का टीजर हुआ रिलीज, दीपिका की अदाओं ने लगाई आग

प्रियंका झा

Updated Dec 14, 2023, 16:34 IST

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म फाइटर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने को तैयार है। फिल्म अगले साल 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना शेर खुल गए का टीजर शेयर किया है। टीजर में दीपिका की अदाओं ने चलाया जादू। शॉर्ट ड्रेस में एक्ट्रेस बेहद स्टनिंग लग रही हैं। टीजर में ऋतिक रोशन नहीं नजर आए। फैंस ऋतिक और दीपिका को साथ में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। पहली बार दोनों साथ में किसी फिल्म में नजर आ रहे हैं। फाइटर में दीपिका, ऋतिक और अनिल कपूर मुख्य भूमिका में हैं।