दीवाली के अवसर पर जबरदस्त एक्शन से भरपूर रोमांचक गैंगस्टर ड्रामा एक भव्य मलयालम फिल्म 'मूरा' का धांसू ट्रेलर सोशल मीडिया पर आउट होते ही बवाल मचा रहा है। क्या स्टंट्स हैं, क्या अभिनय है, क्या रोमांच है और अभी तो केवल ट्रेलर है, पिक्चर 8 नवम्बर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फ़िल्म के ट्रेलर का दिलचस्प शुरुआती सीन ही दर्शकों को आकर्षित करने में सफल रहा है, जिसमें चार यंग एक्टर्स नजर आते हैं और पिक्चर में होने वाले धमाकेदार एक्शन की ओर इशारा किया गया है।