Housefull 5 Teaser: साजिद नाड़ियाडवाला की हिट फ्रैन्चाइज़ हाउसफूल का पार्ट 5 जल्द ही रिलीज होने जा रहा है। आज फिल्म का टीजर आया है जिसमें सभी स्टार्स का इन्ट्रो दिखाया गया है। टीजर के पीछे बैकग्राउन्ड म्यूजिक बज रहा है, जिसमें 'मंगवादो मुझको लाल परी' बज रहा है। अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चित्रांगदा सिंह, फरदीन खान, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, डिनो मोरिया, रंजीत, सौंदर्या शर्मा, निकितिन धीर और आकाशदीप साबिर की टीजर में एंट्री दिखाई गई है। फिल्म 6 जून को आ रही है।