बीती रात दिल्ली में फिल्म 'हक' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। इस दौरान टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन भी पहुंचे, जहां उन्होंने फिल्म की स्टार कास्ट की जमकर तारीफ की। विनीत जैन कहते हैं, जब हम फ़िल्में बनाते हैं तो दो तरह की कहानियाँ होती हैं। या तो वे पूरी तरह मनोरंजक हों, या फिर वे विचार जगाएँ, सामाजिक बदलाव लाएँ, लेकिन साथ ही मनोरंजन भी करें। हक ऐसी ही एक फ़िल्म है। मैं पूरी टीम, प्रोड्यूसर, डायरेक्टर, इमरान, यामी और वर्तिका को इतनी शानदार फ़िल्म बनाने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूँ और साथ ही जंगली पिक्चर्स की पूरी टीम को भी। एमडी विनीत जैन के सुनहीरे शब्दों को सुन यामी, इमरान और वर्तिका गदगद महसूस करने लगे। ये फिल्म सिनेमाघरों में 7 नवंबर को रिलीज होगी।