गुरमित और देबिना बेटियों की फरमाइश पर लाए पिंक गणपति, नारियल फोड़ किया पारंपरिक स्वागत

archana vashisht

Updated Aug 26, 2025, 13:08 IST

सारे जाने माने सितारे बप्पा के मोह में डूबे हुए हैं। वहीं अब टीवी के मशहूर कपल गुरमित चौधरी और देबिना बनर्जी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपनी दोनों बेटियों के साथ बप्पा को अपने घर लेकर जा रहें हैं। गुरमित और देबिना हर साल गणेश चतुर्थी को बड़ी धूम धाम से मनाते हैं लेकिन इस साल का गणेश महोत्सव उनके लिए कुछ ज्यादा ही खास है। क्योंकि इस साल उनकी दोनों बेटियों ने स्पेशल पिंक क्लर में बप्पा को अपने घर ले जाने के लिए चुना है। कपल के साथ-साथ उनकी दोनों बेटियां वीडियो में काफी ज्यादा एक्साइटिड नजर रहें हैं।