फिल्म इंडस्ट्री में अफवाहों का बाजार हमेशा गर्म रहता है, खासकर सेलेब्स के रिलेशनशिप और अफेयर को लेकर। साल 2025 भी ऐसा ही रहा, जहां कई कपल्स के तलाक की झूठी खबरें जोर-शोर से उड़ीं। सोशल मीडिया से लेकर न्यूज चैनल्स तक हर जगह इनकी शादी टूटने की बातें हुईं। लोग तरह-तरह की अटकलें लगाते रहे। लेकिन साल के अंत तक इन कपल्स ने अपने रिश्ते को और मजबूत बनाया। साथ घूमना, एक-दूसरे का सपोर्ट करना और प्यार भरे पोस्ट्स से इन्होंने सबको जवाब दे दिया। अफवाहें फैलाने वालों के मुंह पर ताला लग गया और इनका प्यार पहले से ज्यादा चमकने लगा।