GHKKPM Promo: ईशान ने सवि से छीना अपनी स्टूडेंट होने का हक, क्या टूट जाएगा दोनों का प्यार भरा रिश्ता

प्रियंका झा

Updated Oct 28, 2023, 17:44 IST

स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में धमाकेदार ट्रैक लेकर आने वाले हैं। शो में ईशान और सवि के बीच में फिर से गलतफहमियां बढ़ गई है। ईशान ने सवि से अपनी स्टूडेंट होने का हक छीन लिया है। सवि भी चुपचाप ईशान की दी हुई मोली वापस कर देती है। क्या ईशान समझ पाएगा सवि के इस हरकत की वजह। शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि ईशान को अपनी गलती का एहसास हो जाएगा। उसे समझ आ जाएगा कि आखिर क्यों सवि उस टेस्ट में हिस्सा नहीं ले पाई थी।