Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: एसीपी बाजीराव से होगी ईशान को जलन, शो में आएगा धांसू ट्विस्ट

प्रियंका झा

Updated Sep 28, 2023, 21:00 IST

स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में धमाकेदार ट्विस्ट आने वाले हैं। शो में ईशान और सवि की जिंदगी में एसीपी बाजीराव की एंट्री हो गई है। एसीपी के आने से ईशान को जलन होने लगी है। ईशान को लगने लगा है कि एसपी सवि को ज्यादा वैल्यू दे रहे हैं। एसीपी बाजीराव सवि के हक के लिए लड़ते हुए नजर आएंगे।