GHKKPM: ईशा मैम की मौत से ईशान - सवि को लगेगा झटका, शो में आएगा धांसू ट्विस्ट

प्रियंका झा

Updated Sep 15, 2023, 20:30 IST

टीवी शो गुम है किसी के प्यार में इमोशनल ट्रैक चल रहा है। ईशान और सवि ने मिलकर ईशा मैम की किडनैपिंग की रिपोर्ट लिखवाते हैं। पुलिस कॉल करके बॉडी की पहचान करने के लि बुलाती है। ईशान और सवि डेड बॉडी देखकर हैरान हो जाते हैं। शो में ईशा मैम की मौत हो गई है या नहीं। इसके लिए हमें अपकमिंग एपिसोड के ऑनएयर होने का इंतजार करना होगा। शो में ईशान और सवि अपनी जिंदगी में अलग-अलग परेशानियों से लड़ रहे हैं।