Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सुरेखा बनेगी ईशान की दुश्मन, शो में आएगा धांसू ट्विस्ट

प्रियंका झा

Updated Oct 19, 2023, 19:46 IST

टीवी शो गुम है किसी के प्यार में मेकर्स धमाकेदार ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं। शो में सवि और ईशान की दोस्ती हो गई है। ईशान सवि से वादा करता है कि वो उसके सपने को पूरा करेगा। सवि और ईशान की बढ़ती नजदीकियों से सुरेखा को जलन होती है। सुरेखा को लगता है कि ईशान सवि के लिए जरूरत से ज्यादा कर रहा है। सुरेखा फैसला लेती हैं कि वो सवि को सबक सिखाएगी। क्या सुरेखा सवि और ईशान की दोस्ती में दरार लगाएगी।