Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: ईशान होगा सवि के प्यार में गुम, रीवा लाएगी तीन जिंदगियों में तूफान

Khushboo Dogra

Updated Nov 16, 2023, 17:26 IST

GHKKPM Promo: भाविका शर्मा, शक्ति अरोड़ा और सुमित सिंह स्टारर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी लीप के बाद मजेदार होती जा रही है। स्टार प्लस के सीरियल में भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा (Shakti Arora) की जबरदस्त एक्टिंग ने दर्शकों को बांधे हुआ है। सीरियल के आगे आने वाले एपिसोड में देखने को मिलगा की ईशान सभी के सामने सवि के लिए अपने प्यार का इजहार करेगा। लेकिन इसी दौरान रीवा की एंट्री हो जाएगी और दोनों की जिंदगी में ग्रहण बन घूमेगी। अब देखना दिलचस्प होगा की क्या तीनो की जिंदगी में क्या नया मोड़ आने वाला है।