Ganesh Chaturthi 2025: जब भी गणेश चतुर्थी का त्योहार आता है, तो लोग शिल्पा शेट्टी के घर से आने वाली विजुअल्स के लिए एक्साइटेड हो जाते हैं। शिल्पा शेट्टी धूमधाम से बप्पा का स्वागत करती हैं और जमकर नाचती हैं। हालांकि इस दफा शिल्पा शेट्टी घर पर बप्पा का स्वागत नहीं करेंगी। असल में शिल्पा शेट्टी ने कुछ पारिवारिक कारणों के चलते यह फैसला लिया है। शिल्पा शेट्टी ने भारी मन के साथ एक सोशल मीडिया पोस्ट किया है, जिसमें लोगों को उन्होंने ये जानकारी दी है।