Fighter Teaser: ऋतिक की फाइटर में दिखा जबरदस्त एरियल एक्शन, दर्शकों के उड़े होश

प्रियंका झा

Updated Dec 8, 2023, 11:29 IST

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म फाइटर का टीजर रिलीज हो गया है। फाइटर के धमाकेदार टीजर ने फैंस का दिल जीत लिया। फिल्म में ऋतिक और दीपिका जबरदस्त एक्शन सीन्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। टीजर में एरियल एक्शन की झलक देखने को मिली। इसके अलावा दीपिका की सिजलिंग अदाओं ने उड़ाए फैंस के होश। फाइटर में ऋतिक और दीपिका के लिपलॉक ने फैंस का खींचा ध्यान। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। सिद्धार्थ ने फाइटर से पहले पठान और वॉर जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। फिल्म अगले साल 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।