Fateh Teaser: सोनू सूद की धमाकेदार एक्शन फिल्म 'फतेह' का टीजर हुआ रिलीज, 10 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म

Madhav Sharma

Updated Dec 9, 2024, 13:46 IST

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद और जैकलीन फर्नांडीज-स्टारर फतेह का टीजर अब रिलीज हो गया है। इस फिल्म से सोनू सूद अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू भी कर रहे हैं।खून-खराबे और बहुत सारे हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन से भरा फिल्म का टीजर अब सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म एक एक्स स्पेशल ऑप्स ऑपरेटिव के बारे में है, जो एक साइबर क्राइम सिंडिकेट की गहराई में उतरता है और कई खुलासे करता है। यहां फिल्म के टीजर पर एक नजर डालते हैं।