Farah Khan की मां मेनका ईरानी का हुआ निधन, चंद हफ्ते पहले कोरियोग्राफर ने लिखा था इमोशनल पोस्ट

Priyanka Jha

Updated Jul 26, 2024, 19:16 IST

कोरियोग्राफर -निर्देशक फराह खान और निर्देशक साजिद खान की मां मेनका ईरानी का निधन हो गया है। मेनका ने 79 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। मेनका मशहूर चाइल्ड आर्टिस्ट डेजी और हनी ईरानी की कजन थीं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1963 में फिल्म बचपन से की थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, मेनका लंबे समय से बीमार थीं। मां के निधन से 2 हफ्ते पहले फराह ने इमोशनल पोस्ट शेयर किया था। फराह ने अपनी मां के जन्मदिन पर स्पेशल पोस्ट शेयर किया था। फराह ने मां के साथ अनसीन फोटो शेयर करते हुए लिखा था, हम सब अपनी मां को हल्के में लेते हैं खासकर मैं,पिछले महीने मुझे पता चला की मैं अपनी मां से कितना प्यार करती हूं। वह सबसे मजबूत और सबसे बहादुर व्यक्ति हैं। कई सर्जरी के बाद भी उनका सेंस ऑफ ह्यूमर वैसा ही है। मां जन्मदिन मुबारक हो। आज घर पर वापस आने के लिए अच्छा दिन है। मैं तुम्हारे स्वस्थ होने का इंतजार नहीं करूंगी कि तुमसे फिर से लड़ना शुरू कर सकूं। आई लव यू।