Exclusive: राम चरण ने पत्नी को बताया 'बॉस', मां को लेकर कही दिल की बात

Abhay

Updated May 31, 2026, 13:35 IST

टाइम्स ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार के साथ The Newshour में खास बातचीत के दौरान राम चरण और जाह्नवी कपूर ने कई मुद्दों पर बात की। दोनों स्टार अपनी अपकमिंग फिल्म पेड्डी से जुड़े मुद्दों पर बात करते हुए नजर आए। इसके बाद राम चरण और जाह्नवी कपूर ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए की। राम चरण और जाह्नवी कपूर ने बताया की उनका बचपन कैसा बिता। इसके अलावा राम चरण ने अपनी पत्नी उपासना कामिनेनी को लेकर भी बात की। राम चरण ने बताया कि उपासना कामिनेनी बॉस हैं। इसके अलावा राम चरण अपनी मां की जमकर तारीफ करते नजर आए।