Exclusive: इस रोल को कर के शेफाली शाह को हुआ था अफसोस, सीरीज 'दिल्ली क्राइम' पर कही ये बात

Abhay

Updated Nov 23, 2025, 15:36 IST

बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली एक्ट्रेस शेफाली शाह (Shefali Shah) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। इसकी वजह एक्ट्रेस का अभी हाल ही में सामने आया एक इंटरव्यू है। शेफाली शाह ने ये इंटरव्यू टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर-इन-चीफ नविका कुमार को दिया है। शेफाली शाह ने इस इंटरव्यू के दौरान अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ के कई मुद्दों पर बात की। इस दौरान शेफाली शाह ने कई ऐसे सवालों के जवाब दिए जिसका फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे।