इंडियन मॉडल रेहा सुखेजा, जिन्होंने अपने टैलेंट और ग्रेस के दम पर फैशन इंडस्ट्री में अपनी अच्छी खासी पहचान बनाई। बीते दिन एक्ट्रेस जी टीवी का नया शो 'छोरियां चली गांव' का हिस्सा बनी थी। लेकिन शो में केवल 2 हफ्ते बिताने के बाद रेहा एलिमिनेट हो गईं । हाल ही में उनका टेली टॉक के संग इंटरव्यू आया है, जिसमें उन्होंने शो के अंदर बिताए गए अपने पलों के बारे में बताया है। एक्ट्रेस को इतनी जल्दी शो से बाहर निकल जाने का काफी गम लगा हुआ है। इसी के साथ वो गांव में बिताए गए अपने पलोंं को काफी याद भी करती नजर आईं।