Exclusive: बिग बॉस के घर में तड़का लगाने आएंगी 21 साल की ये हसीना, बोली 'मुझे बच्ची समझने की...'

Times Now Navbharat Digital

Updated Aug 25, 2025, 12:30 IST

टीवी की दुनिया में इस हसीना ने अपना करियर बहुत छोटी सी उम्र में ही बना लिया था। इन्होंने एक से एक बड़े सितारों के साथ किया है। ये मशहूर हस्ती कोई ओर नहीं बल्कि 21 साल की अशनूर कौर हैं। बता दें कि एक्ट्रेस को कई बार बिग बॉस ऑफर हो चुका है, लेकिन अशनूर हर बार सलमान खान का शो करने से इंकार कर देती थी। हालांकि इस साल वो 'बिग बॉस 19' में नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में टेली टॉक को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें अशनूर ने घर के अंदर जाने के बाद अपनी स्ट्रेटजी के बारे में बताया है। इसी के साथ उन्होंने हिना खान से काफी कुछ टिप्स भी लिए हैं।