Dil Tod Gaya Tu Song Out: इमरान हाशमी-यामी गौतम की फिल्म हक का गाना 'दिल तोड़ गया तू' हुआ रिलीज, लोग बोले- 'दिल छू लिया'

Kumar Sarash

Updated Oct 29, 2025, 22:14 IST

Dil Tod Gaya Tu Song Out: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक को देखने के लिए लोग बेताब हैं। फिल्म हक का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस बीच फिल्म का नया गाना 'दिल तोड़ गया तू' रिलीज हो गया है। हक का सॉन्ग दिल तोड़ गया तू अब जंगली म्यूजिक पर आ गया है, जो सभी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म और यूट्यूब पर मौजूद है। इस गाने में विशाल मिश्रा ने अपनी आवाज दी है। वहीं कौशल किशोर ने इसके लिरिक्स लिखे हैं। बताते चलें कि फिल्म हक 7 नवंबर 2025 को थिएटर में रिलीज होगी। इस फिल्म को जंगली पिक्चर्स, इंसोम्निया फिल्म्स और बवेजा स्टूडियोज ने मिलकर बनाई है। फैंस इस मूवी का इंतजार कर रहे हैं।