'बिग बॉस ओटीटी 2' विजेता एल्विश यादव ने हाल ही में अपने व्लॉग में बताया कि पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए नेवी ऑफिसर विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी नरवाल उनकी दोस्त हैं। एल्विश यादव ने बताया कि हिमांशी नरवाल और उन्होंने साथ में ग्रेजुएशन की थी। एल्विश यादव ने अपने व्लॉग में कहा कि वो और हिमांशी नरवाल टच में नहीं थे। लेकिन उनके दोस्त ने हिमांशी नरवाल के पास फोन किया था। हालांकि शुरुआत में तो बात नहीं हो पाई, लेकिन बाद में हिमांशी से बात हुई, जिन्होंने बताया कि आतंकियों ने हमले के दौरान धर्म पूछा था।