Naagin 7 के लिए यूं अनंता बनीं ईशा सिंह, प्रियंका चाहर चौधरी संग बॉन्डिंग पर उगला सच

ashna malik

Updated Dec 24, 2025, 13:54 IST

टीवी पर जल्द ही धमाकेदार शो 'नागिन 7' की एंट्री होने वाली है। प्रियंका चाहर चौधरी इस शो में मुख्य भूमिका अदा करती दिखाई देंगी। उनके साथ-साथ शो में ईशा सिंह भी नजर आने वाली हैं। वह 'नागिन 7' में अनंता की भूमिका अदा करेंगी। वहीं हाल ही में ईशा सिंह ने टेली टॉक/जूम संग बातचीत में बताया कि कैसे वह नागिन 7 के लिए ईशा से अनंता बनती हैं। इतना ही नहीं, इंटरव्यू में ईशा सिंह ने प्रियंका चाहर चौधरी के साथ अपनी बॉन्डिंग पर भी चुप्पी तोड़ी। ईशा सिंह ने बताया कि प्रियंका चाहर चौधरी बहुत अच्छी इंसान हैं और ऑफस्क्रीन दोनों की बॉन्डिंग भी जबरदस्त है।