बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की लीड रोल वाली फिल्म 'ड्रीम गर्ल 3' एक बार फिर चर्चा में आ गई है। आयुष्मान खुराना की फिल्म के दूसरे पार्ट में अनन्या पांडे नजर आई थीं। लेकिन फिल्म के तीसरे पार्ट से अनन्या पांडे का पत्ता कटता नजर आ रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक अनन्या पांडे की जगह फिल्म 'ड्रीम गर्ल 3' में उनकी दोस्त सारा अली खान नजर आ सकती हैं। लेकिन आपको बता दें अभी तक इसको लेकर कोई अधिकारिक खबर सामने नहीं आई है। अब देखना होगा मेकर्स इसको लेकर कब तक ऐलान करते हैं।