Do Deewane Seher Mein Teaser: भीड़भाड़ वाले शहर में स्लो-रोमांस करेंगे सिद्धांत-मृणाल

Rahul Sharma

Updated Jan 19, 2026, 13:21 IST

Do Deewane Seher Mein Teaser: बीते समय में बॉलीवुड ने कई सारी ऐसी फिल्में रिलीज की हैं, जिनमें कपल्स बड़े शहरों में फास्ट-फास्ट लव करते दिखाई दिए हैं। इन फिल्मों के बीच एक ऐसी फिल्म की कमी दर्शकों को खल रही थी, जो स्लो लव पेश करती। एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की नई फिल्म दो दीवाने सहर में इसी कमी को पूरी करने के लिए आ रही है। फिल्म के मेकर्स ने कुछ देर पहले ही इसका टीजर रिलीज किया है, जिसे शानदार रिस्पांस मिल रहा है। ये फिल्म दो ऐसे मासूम लवर्स की है, जो भीड़भाड़ वाले शहर में सुकून भरा इश्क तलाश रहे हैं।