Divyanka Tripathi-Vivek Dahiya लूटपाट के बाद लौटे भारत, मुंबई एयरपोर्ट पर जाहिर की घर आने की खुशी

ashna malik

Updated Jul 16, 2024, 15:59 IST

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। कपल कुछ दिनों पहले इटली गया था, जहां उनके साथ लूटपाट हो गई। दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया का पासपोर्ट भी बाकी सामान के साथ चला गया था। लेकिन इटली में भारतीय दूतावास से उन्हें इमरजेंसी सर्टिफिकेट मिला, जिसके बाद वह भारत लौट पाए। दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने पहले सोशल मीडिया पर भारत आने की खुशी जाहिर की थी। वहीं बाद में वे मुंबई एयरपोर्ट पर भी बेहद खुश दिखे। दिव्यांका ने बताया कि वे लोग यही सोच रहे थे कि कब जल्द से जल्द घर लौटें।