DIL DIL DIL Song Out: सोनम बाजवा के डांस मूव्स ने लूटी महफिल, देखें वीडियो

Lalit Kumar

Updated Oct 14, 2025, 14:54 IST

DIL DIL DIL Song Out: मशहूर निर्देशक मिलाप मिलन जावेरी के डायरेक्शन में बनकर तैयार हुई फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में मेकर्स ने इस मूवी का टीजर जारी किया था, जो ऑडियंस को पसंद आया है। इस मूवी के रिलीज होने से पहले अब मेकर्स ने 'एक दीवाने की दीवानियत' का नया गाना 'दिल दिल दिल' रिलीज कर दिया है। इस गाने को सुनिधि चौहान ने गाया है। इस गाने में सोनम बाजवा के बोल्ड डांस मूव्स ने फैन्स को दीवाना बना दिया है। गाने में हर्षवर्धन राणे भी नजर आ रहे हैं। आइए देखें इस गाने का वीडियो...