Dil Deewana Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के फेमस एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव के नए-नए गाने फैन्स के बीच खूब पसंद किए जाते हैं। इसी बीच खेसारी लाल यादव का नया गाना 'दिल दीवाना' बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ रक्षा गुप्ता नजर आ रही हैं। इस गाने में खेसारी लाल यादव और रक्षा गुप्ता की जोड़ी को फैन्स द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। गाने का म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है जबकि बोल पवन पांडे ने लिखे हैं। आइए देखें इस गाने का वीडियो...