'धुरंधर 2' का टाइटल ट्रैक हुआ रिलीज, 'आरी आरी' में दिखा रणवीर का खूंखार अवतार

Abhay

Updated Mar 12, 2026, 15:08 IST

Aari-Aari Song: स्पाई-एक्शन थ्रिलर फिल्म धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) के मेकर्स ने 12 मार्च को फिल्म का सबसे इंतजार किया जा रहा टाइटल ट्रैक ‘आरी आरी’ रिलीज कर दिया है। ट्रेलर आने के बाद से ही इस गाने को लेकर फैंस इस गाने के लिए बेताब थे। अब पूरा गाना टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है और रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। गाने में तेज बीट्स, पावरफुल वोकल्स हैं । कई दर्शक इसे पहले ही वायरल एंथम करार दे रहे हैं। फिल्म की रिलीज से ठीक एक दिन पहले यानी 18 मार्च को पेड प्रीव्यू शो होंगे। इन प्रीव्यू शोज के टिकट 7 मार्च से बुकिंग के लिए खुले हैं और पहले ही रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। फैंस अब 18 मार्च के प्रीव्यू और 19 मार्च की ऑफिशियल रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।