बॉलीवुड फिल्म 'धुरंधर 2' इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। 19 मार्च को रिलीज हुई फिल्म ने परदे, सोशल मीडिया और दर्शकों के दिलों में जगह बना ली है। इस बीच खबर आई है कि एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' तमिलनाडु में बैन हो सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो,तमिलनाडु में चुनाव होने वाले हैं जिससे पहले मद्रास हाई कोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई है जिसमें की धुरंधर 2 पर बैन लगाया जाए। याचिका के अनुसार, धुरंधर 2 राज्य में लागू मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन कर सकती है