Dheere Dheere Song: पारस कलनावत और मन्नारा चोपड़ा का धाकड़ गाना रिलीज, केमिस्ट्री ने जीता दिल

ashna malik

Updated Jun 27, 2024, 16:40 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा और एक्टर पारस कलनावत को बीते कुछ दिनों पहले साथ देखा गया था। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं, जिसे देख लोगों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई थी। दरअसल, मन्नारा चोपड़ा और पारस कलनावत एक म्यूजिक वीडियो की शूटिंग कर रहे थे। खास बात तो यह है कि उनका म्यूजिक वीडियो 'धीरे धीरे' रिलीज हो चुका है। इसने यू-ट्यूब पर आते ही तूफान मचाना शुरू कर दिया है। गाने में लोगों को मन्नारा चोपड़ा और पारस कलनावत की जोड़ी खूब पसंद आई। इस गाने को अभी तक हजारों व्यूज मिल चुके हैं।