धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। इन सब के बीच धनुष और कृति सेनन की फिल्म का पहला गाना रिलीज हो गया। आनंद एल. राय के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के पहले गाने ने आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। इस गाने में धनुष और कृति सेनन का रोमांटिक अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। धनुष और कृति सेनन की फिल्म के गाने को लोग बार-बार सुन रहे हैं। तो चलिए बिना देर किए एक नजर डालते हैं धनुष और कृति सेनन की फिल्म के टाइटल ट्रैक पर।