Dhamaka Song: तृषाकर मधु संग पवन सिंह का गाना हुआ वायरल, देखें वीडियो

Lalit Kumar

Updated Dec 14, 2025, 16:15 IST

Dhamaka Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और लोकप्रिय सिंगर पवन सिंह के नए-नए सॉन्ग्स के लिए फैन्स हमेशा बेताब रहते हैं। कुछ दिनों पहले ही मेकर्स ने पवन सिंह का नया गाना 'धमाका' रिलीज किया, जो यूट्यूब पर फैन्स के बीच खूब वायरल हो रहा है। इस गाने में पवन सिंह और तृषाकर मधु की केमिस्ट्री जबरदस्त दिखाई दे रही है। गाने को पवन सिंह ने शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है। इस गाने का म्यूजिक शुभम राज ने दिया है जबकि बल प्रिंस शान दुबे ने लिखे हैं। यहां देखिए पवन सिंह के इस गाने का धमाकेदार वीडियो...