ओपन रिलेशनशिप पर कमेंट करना Deepika Padukone को पड़ा भारी, हुईं ट्रोल

Lalit Kumar

Updated Oct 27, 2023, 13:54 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को हाल ही में पति रणवीर सिंह के साथ करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विथ करण 8' में देखा गया था। इस दौरान दीपिका पादुकोण कई चीजों को लेकर बात की। 'कॉफी विद करण 8' के पहले एपिसोड में अपने ओपन रिलेशनशिप वाले कमेंट के लिए दीपिका पादुकोण को बुरी तरह ट्रोल किया गया। दीपिका और रणवीर सिंह ने डेटिंग शुरू की तो वे ओपन रिश्ते में थे। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती के साथ समय बिताते हुए एक प्यारी सी फोटो शेयर की। अमिताभ बच्चन 33 साल बाद साउथ सुपरस्टार रजनीकांत के साथ काम करने जा रहे हैं।