Danger Song OUT: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की फिल्म परम सुंदरी का नया गाना डेंजर यूट्यूब पर रिलीज हो गया है। फिल्म परम सुंदरी अपने टीजर के साथ ही दर्शकों के बीच बज बनाने में सफल रही थी लेकिन फिल्म का गाना डेंजर तो लोगों को थिरकने के लिए मजबूर कर देगा। ये गाना सुनने के बाद सिद्धार्थ और जाह्नवी के फैंस कुर्सी से खड़े होकर न थिरकें, ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। फिल्म परम सुंदरी एक रोमांटिक मूवी है, जिसमें सिद्धार्थ और जाह्नवी पहली दफा साथ में नजर आएंगे।