Salman Khan के घर पहुंचे सीएम एकनाथ शिंदे, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

प्रियंका झा

Updated Apr 16, 2024, 22:11 IST

सलमान खान के घर पर 2 अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की थी। मुंबई क्राइम ब्रांच ने दोनों हमलावरों को पकड़ लिया है। ये दोनों हमलावर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी हैं। दोनों गुरुग्राम के वॉटेंज आरोपी हैं। आज सलमान से मिलने के लिए महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंचे थे। सीएम एकनाथ शिंदे से सलमान और उनके परिवार से मुलकात की। एकनाथ शिंदे और सलमान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है। एक्टर से मिलने के बाद एकनाथ शिंदे ने मीडिया से बातचीत की। पुलिस ने एक्टर के घर की सुरक्षा को बढ़ा दिया है। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई के भाई अमोल ने ली थी। अमोल ने फेसबुक पोस्ट के जरिए इस बात का खुलासा किया था।