'बिग बॉस' में कंटेस्टेंट की गेम को दुरुस्त होना बेहद जरूरी है, तभी वे इसमें आगे बढ़ सकते हैं। इस गेम में जीत दर्ज करने के लिए कई बार कंटेस्टेंट्स को साम दाम दंड भेद लगाकर भी खेलना पड़ता है। लेकिन आज हम आपको बिग बॉस के उन कंटेस्टेंट्स से रूबरू कराएंगे, जो मास्टरमाइंड होने के बाद भी ट्रॉफी को छू तक नहीं पाए। इस लिस्ट में जीशान कादरी से लेकर विकास गुप्ता तक का नाम शामिल है। इन कंटेस्टेंट्स को दूर से ही ट्रॉफी के दर्शन करने पड़े। जीशान कादरी की गेम जबरदस्त होने के बाद भी उन्हें बाहर का रास्ता देखना पड़ा।