सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस' को कंटेस्टेंट्स की गेम के साथ-साथ उनके झगड़ों के लिए भी खूब जाना जाता है। बिग बॉस में आज तक कोई भी ऐसा सीजन नहीं रहा है, जिसमें जबरदस्त झगड़े न हुए हों। वहीं आज हम इस वीडियो के जरिए आपको उन झगड़ों से रूबरू कराएंगे, जिन्होंने दर्शक ही नहीं मेकर्स के भी पैरों तले जमीन खिसका दी थी। वहीं इन झगड़ों के बाद मेकर्स ने कड़ा एक्शन लेते हुए कंटेस्टेंट्स को भी बाहर फेंक दिया था। इस लिस्ट में मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य की लड़ाई से लेकर कुशाल टंडन की हाथापाई तक शामिल है।