फलक नाज़ ने खोल विकी-अंकिता के गेम का काला चिट्ठा, बताया घर में है किसका राज

archana vashisht

Updated Nov 17, 2023, 18:40 IST

बिग बॉस ओटीटी 2 फ़ेम फलक नाज़ ने हाल ही में टेली टॉक के साथ खास बातचीत की। फलक ने बिग बॉस 17 को लेकर खुलकर बात की , उन्होंने बताया कि ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार जानबूझकर शो में ऐसा कर रहे हैं, वह बच्चे नहीं है। अंकिता लोखण्डे और विकी जैन के गेम पर बात करते हुए कहा कि उनका जो प्लान है वह धीरे-धीरे समझ आएगा। बता दें कि फलक नाज़ जल्द ही नई वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं।