Bigg Boss 19: तान्या पर बरसे सलमान खान, हिना खान बोलीं , "इसी फैसले का था इंतज़ार"

Rahul Sharma

Updated Nov 3, 2025, 12:13 IST

Bigg Boss 19: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान वीकेंड का वार में आकर लोगों के दिमाग ठिकाने लगाते हैं। बीते वीकेंड का वार में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जब भाईजान ने तान्या मित्तर को आड़े हाथों लिया क्योंकि उन्होंने अश्नीर को बॉडी शेम किया था। भाईजान ने तान्या की जमकर क्लास लगाई और उनकी स्प्रिचुअर इमेज पर भी सवाल किया। भाईजान के इस कदम से फैंस के साथ-साथ टीवी की एक्ट्रेस हिना खान भी खुश हो गई और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए उनकी तारीफ की। हिना खान का पोस्ट इस वक्त इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।