Bigg Boss 19 के लिए सलमान खान ने घटाई फीस, अब भाईजान को मिलेंगे इतने करोड़

Khushboo Dogra

Updated Aug 5, 2025, 14:27 IST

Salman Khan Fees For BB 19: कलर्स टीवी का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' जल्द ही लॉन्च होने वाला है। मेकर्स ने अब तक कई बॉलीवुड से लेकर टीवी स्टार्स को शो के लिए अप्रोच किया। अब खबर सामने आ रही है कि इस बार सलमान खान ने अपनी फीस घटा दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान की बैक टू बैक फिल्में इसका कारण है। 120 करोड़ रुपए इस बार सलमान खान को फीस के तौर पर दिए जाएंगे। हालांकि अभी तक इन खबरों पर औपचारिक बयान सामने नहीं आया है। कहा जा रहा है कि 24 अगस्त को शो लॉन्च होगा। इस बार बिग बॉस के घर को राजनीति के अखाड़े में बदल दिया जाएगा।