दर्शकों का पसंदीदा शो 'बिग बॉस 19' को टीवी पर दस्तक दिए अब एक हफ्ता होने वाला है। फैंस को शो देखने में काफी मजा भी आ रहा है। हर कंटेस्टेंट के अंदर कुछ न कुछ नई खूबियां देखने को मिल रही हैं। तो वहीं अमाल मलिक का ये मजाकिया अंदाज भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है। बिग बॉस के घर में घुसते ही सिंगर अमाल मलिक ने सारी स्पोटलाइट अपनी तरफ खींच ली। बीते दिन जहां घर वाले अमाल के खर्राटों से परेशान थे और उनका मजाक बनाए जा रहे थे। तो वहीं अब सिंगर ने खुद अपनी इस बीमारी के बारे में खुलकर बताया है । इसी दौरान अब अमाल ने अपनी इस आदत के लिए रात को मशीन लगाकर सोना भी शुरु कर दिया है।