Bigg Boss 17: ईशा मालवीय ने दिया अभिषेक कुमार को चुगुलखोर का टैग, आपस में हुई महाभारत

Khushboo Dogra

Updated Nov 15, 2023, 15:10 IST

Bigg Boss 17: सलमान खान के मोस्ट कंट्रोवर्सिअल शो बिग बॉस 17 में हर दिन कोई न कोई नया ट्विस्ट आता रहता है। ऐसे में नए ट्विस्ट और टर्न्स में सभी कंटेस्टेंट के बीच घमासान देखने को मिलता है। ऐसे में मेकर्स ने हाल ही में शो से जुड़ा एक नया प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो के शुरुआत में दिखाया जाता है की अभिषेक और ईशा आपस में लड़ रहे होते हैं। तभी ईशा उन्हें कहती है की ऐश्वर्या की बातें तुम हमे सुनाता है और अभिषेक को चुगलखोर कहा। दोनों आपस में एक दूसरे को भला बुरा कहते हैं। साथ ही दोनों के बीच दुश्मनी और कभी दोस्ती देखने को मिलती रहती है। इस बार घर से बेघर होने के लिए अंकिता लोखंडे, खानजादी, सनी आर्य, अभिषेक कुमार और अनुराग डोभाल का नाम शामिल है।