Bigg Boss 17: मुनावर फारुकी कर रहे थे डबल डेटिंग, आयेशा खान ने खोली पोल पट्टी

Khushboo Dogra

Updated Dec 11, 2023, 15:10 IST

Bigg Boss 17: मॉडल और इन्फ्लुएंसर आयशा खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बिग बॉस 17 में नजर आ रहे मुन्नवर फारुकी पर डबल डेटिंग का आरोप लगाया। आयशा ने अपने इंटरव्यू में मुन्नवर का नाम लिए बिना बताया कि उसने उन्हें एक म्यूजिक वीडियो के लिए मैसेज किया था। लेकिन वह एल्बम कभी नहीं आया, लेकिन उन्होंने आयशा को बताया कि उनका ब्रेकअप हो गया है और वह अकेले हैं। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और आयशा ने बताया कि जब वह बिग बॉस में गए तो उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ उनकी फोटो देखी। मॉडल का कहना था की मुनावर इस समय एक समय पर दो लड़कियों को डेट कर रहे थे।