Bigg Boss 17 Promo: 2 करोड़ देकर बाबू भैया छोड़ेंगे शो!घरवाले हुए शॉक

प्रियंका झा

Updated Nov 14, 2023, 18:58 IST

टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 17 चर्चा में बना हुआ है। शो में अनुराग उर्फ बाबू भैया घरवालों से परेशान हो गए है। उन्होंने बिग बॉस से कहा कि अगर इस तरह से मुझे और मेरे परिवार को चीजें बोली जाएगी तो मैं इस शो को छोड़कर जाना चाहता हूं। बिग बॉस बार -बार अनुराग से पूछते है कि आप सच में ये घर छोड़कर जाना चाहते हैं। अनुराग की बात सुनकर सभी घरवालों को शॉक लगता है। क्या बाबू भैया ये घर छोड़कर जाते हैं या नहीं। ये देखना दिलचस्प होगा। बीते एपिसोड में बाबू भैया और अरुण के बीच में जमकर झगड़ा हुआ था। गुस्से में अनुराग ने बिग बॉस की प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाया था। इसके बाद बिग बॉस ने अनुराग को पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट कर दिया था।