Bigg Boss 17: एक साथ दो लड़कियों को डेट कर रहे थे मुनव्वर फारुकी, आयशा खान ने लगाया गंभीर आरोप

प्रियंका झा

Updated Dec 11, 2023, 19:14 IST

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आयशा खान ने मुनव्वर फारुखी पर एक साथ दो लड़कियों को डेट करने का आरोप लगाया है। आयशा ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में मुनव्वर का नाम नहीं लिया। लेकिन उन्होंने हिंट देते हुए किस्सा सुनाया। आयशा ने कहा, बिग बॉस के एक कंटेस्टेंट ने मुझे म्यूजिक वीडियो के लिए कॉल किया था। लेकिन वो म्यूजिक वीडियो कभी नहीं बन पाया। उस शख्स ने कहा कि वो मुझसे प्यार करता है। मैं भी उसे पसंद करने लगी और हम दोनों रिलेशनशिप में आ गए थे। मैं जानती थी कि वो रिलेशनशिप में है। लेकिन उसने कहा कि मेरे 3-4 महीने पहले ही ब्रेकअप हो गया। मैंने उसकी बातों पर यकीन कर लिया। फिर मैंने देखा कि उसने बिग बॉस में जाने से पहले अपनी गर्लफ्रेंड संग फोटो लगा रखी थी। मैंने उसकी गर्लफ्रेंड से बात की। उन्होंने बताया कि शो के बाद वो दोनों शादी करने वाले हैं। इस खबर ने लोगों के होश उड़ा दिए है। इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो सिर्फ मुनव्वर ही बता सकते हैं।