Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 के घर में कंटेस्टेंट्स के बीच में जमकर बवाल होता है। राशन टास्क के दौरान सना रहीस खान और विक्की जैन के बीच जमकर झगड़ा होता है। झगड़े के बाद विक्की सना से माफी मांगते हैं और उन्हें गले लगाते हैं। इस बात से अंकिता को जलन होती है। अंकिता को लगता है कि विक्की को सना से माफी नहीं मांगनी चाहिए थी। घर में वीकेंड का वार काफी धमाकेदार होने वाला है। शो के होस्ट सलमान खान ने वीकेंड पर ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल की क्लास लगाई है।