स्टाफ मेंबर से चप्पल उठवाने की वजह से ट्रोल हुईं भारती, अवनीत कौर की उड़ीं सगाई की अफवाह

Lalit Kumar

Updated May 29, 2024, 14:34 IST

टीवी की मशहूर कॉमेडियन और होस्ट भारती सिंह आए दिन चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में भारती सिंह का वीडियो सामने आया है, जिसमें वो स्लिपर चेंज करते हुए अपने स्टाफ मेंबर ने चप्पल उठवाती दिखाई दे रही है। यह वजह है कि लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया है। दिव्या अग्रवाल ने पति अपूर्व पडगांवकर से अलग होने की अफवाहों पर भी प्रतिक्रिया दी। उनका कहना है कि ठीक है, जनता फैसला करेगी। इसके अलावा अवनीत कौर अपनी उंगली में अंगूठी दिखाते हुए एक तस्वीर साझा करते हुए सुर्खियों में हैं। फैन्स ने अवनीत की सगाई के कयास लगाने शुरू कर दिए हैं।